एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी: हुरुन इंडिया

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2021 के मुताबिक, गौतम
अदाणी चीन के जोंग शैनशैन को पछाड़कर एशिया के
दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसके अनुसार,
गौतम अदाणी ऐंड फैमिली ने पिछले एक साल में रोज़ाना
₹1,002 करोड़ की कमाई की और इस दौरान उनकी
संपत्ति 261% बढ़ी है। हुरुन इंडिया के अनुसार, मुकेश
अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं।