कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही है: पीयूष गोयल


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने पंजाब में
जारी राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा
हमला किया और कहा कि पार्टी कुछ लोगों के राजनीतिक
लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही है। साथ ही
साथ गोयल ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी ही सरकारों
को अस्थिर कर रहा है।