57 मिनट में Mahindra XUV700 की 25,000 गाडियां बुक


महिंद्रा ने भारत में अपनी नई XUV700 एसयूवी की लॉन्चिंग
से पहले इसकी बुकिंग शुरू की। इस दौरान बुकिंग शुरू होने
के 57 मिनट के अंदर ही Mahindra XUV700 की 25,000
गाडियां बुक हुई। इस नई उपलब्धि के साथ XUV700 इस
मील के पत्थर को हासिल करने वाला भारत का पहला
चार-पहिया वाहन बना। महिंद्रा ने दो नए दो टॉप-एंड लग्जरी
AX7 डीजल वेरिएंट शामिल करने का भी ऐलान किया।