ब्लैक फंगस से यूपी के शख्स की किडनी व फेफड़े
को हुआ नुकसान, ‘दुनिया का ऐसा पहला मामला’
सर गंगाराम अस्पताल (दिल्ली) में कोविड-19 के बाद
म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) से संक्रमित यूपी के एक
34-वर्षीय शख्स की दाहिनी किडनी और बाएं फेफड़े
के कुछ हिस्से को सर्जरी कर निकाला गया। बकौल
अस्पताल, संक्रमण के बाद किडनी, फेफड़े और साइनस
को नुकसान पहुंचाने वाला म्यूकरमाइकोसिस का यह
‘मेडिकल इतिहास का दुनिया का पहला मामला’ माना जा
रहा है।
