रिपोर्ट्स हैं कि पिछले महीने बाराहोती (उत्तराखंड) में
100 से अधिक चीनी सैनिकों ने सीमा पार किया और
पीछे हटने से पहले एक पुल समेत कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर को
नुकसान पहुंचाया। बतौर रिपोर्ट्स, चीनी सैनिक 55 घोड़ों
पर आए और तुनजुन-ला दर्रे के ज़रिए भारतीय क्षेत्र
में कम-से-कम 5-किलोमीटर अंदर घुसे और भारतीय
सैनिकों के पहुंचने से पहले वापस चले गए।
