सिंगापुर में एक सड़क दुर्घटना के बाद बेहोश हुए
शख्स की एप्पल वॉच के फॉल डिटेक्शन फीचर ने
आपातकालीन सेवादाताओं को सूचित किया जिससे
उसकी जान बच गई। दरअसल, एक वैन ने शख्स की
मोटरसाइकल को टक्कर मार दी थी। सिंगापुर सिविल
डिफेंस फोर्स ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद
उन्होंने शख्स को घटनास्थल से उठाया था।
