5 माह की बच्ची के रेप व हत्या को लेकर रिश्तेदार को यूपी के कोर्ट ने सुनाई सज़ा-ए-मौत

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक पॉक्सो कोर्ट ने फरवरी
2020 में 5 माह की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने
को लेकर उसके प्रेम चंद ‘पप्पू दीक्षित’ नामक रिश्तेदार
को गुरुवार को सज़ा-ए-मौत सुनाई। कोर्ट ने मामले को
‘दुर्लभतम’ बताते हुए कहा, “ऐसी हरकत तो जानवर भी
नहीं करेंगे जैसी हरकत दोषी ने नाबालिग पीड़िता के साथ
की।”