रिलायंस की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने फ्यूचर ग्रुप
के साथ 24,713 करोड़ रुपये की डील की समयसीमा बढ़ाकर
31 मार्च, 2022 कर दी है। क्योंकि सौदे को अब तक न्यायिक
मंजूरी नहीं मिली है। फ्यूचर रिटेल ने शुक्रवार को शेयर बाजार
को दी सूचना में कहा कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने
सौदा पूरा करने की समयसीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर
31 मार्च, 2022 कर दी है।
