नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में प्राइवेट क्रूज शिप पर छापा
मारकर बीती रात ड्रग पार्टी का भंडाफोड़ किया है. एनसीबी
ने बताया कि लक्जरी कॉर्डेलिया क्रूज पर चल रही रेव पार्टी
में शामिल 13 लोगों को हिरासत में लिया है. खबर है कि एक
बड़े बॉलीवुड अभिनेता का पुत्र भी पकड़ा गया है, लेकिन जांच
एजेंसी ने इसका ब्योरा नही दिया है. हालांकि एनसीबी ने कुछ
यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है.
