मुंबई क्राइम ब्रांच ने 38-वर्षीय शख्स की हत्या के आरोप
में 45-वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल शिवशंकर गायकवाड और
उसकी पत्नी मोनाली (35) को गिरफ्तार किया है। बतौर
पुलिस, मोनाली का उससे अफेयर था और गायकवाड ने
बात करने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या की व शव के
टुकड़े कर अंटॉप हिल इलाके में फेंक दिए। उसका सिर
अभी नहीं मिला है।
