अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा नशे के आदी लोगों को
जबरन रिहैब सेंटर में रखने की तस्वीरें सामने आई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने छापेमारी के बाद नशे
के आदी कम-से-कम 150 लोगों को पकड़ा, पीटा व
जबरन सेंटर में ले गए। तस्वीरों में कुछ लोग बिना शर्ट के
नहाते हुए और सिर मुंडवाते हुए दिख रहे हैं।
