पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में 12-वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी गिरफ्तार


ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक
12-वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक
पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, घटना तब
घटी थी जब बच्ची परिसर के एक छोटे मंदिर में पूजा कर
रही थी और उसके माता-पिता मुख्य मंदिर में थे। वहीं,
पुलिस बच्ची का बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।