देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही
है. साथ ही कोरोना से मरने वालों की तादाद में कमी आ रही
है. इस तरह से इस जानलेवा महामारी पर धीरे-धीरे नियंत्रण
में है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में दिख रहा है,
हालांकि पिछले दो दिनों में कोरोना के मामले थोड़े बढ़े हैं. मुंबई
में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है.
