रंजीत मर्डर केस: राम रहीम को CBI कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा


रंजीत मर्डर केस में पंचकूला की CBI कोर्ट ने अपना फैसला
सुना दिया है। कोर्ट ने राम रहीम समेत पांच दोषियों को उम्र कैद
की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने राम रहीम पर 31
लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, तो वहीं अन्य चार आरोपियों
पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया। सुनवाई के दौरान राम
रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के
जरिए जुड़ा। बाकी 4 दोषियों को पंचकूला स्थित सीबीआई
कोर्ट लाया गया।