आज के समय में देश दुनिया के हाल के लिए लोग न्यूज चैनल पर काफी हद तक निर्भर करते हैं. न्यूज चैनल भी अपने व्यूअर्स को हर खबर सबसे पहले दिखाने की कोशिश में जुटे रहते हैं. इस बीच कई बार लाइव टेलीकास्ट में ऐसी चीजें हो जाती है, जो सीधे ऑन-एयर हो जाती है.
इसी का एक उदाहरण हाल ही में अमेरिकी न्यूज चैनल में देखने को मिला. वाशिंगटन के KREM न्यूज चैनल पर एंकर वेदर रिपोर्ट पढ़ रही थी कि तभी पीछे की स्क्रीन पर पोर्न फिल्म (Porn Played In News Bulletin) चलने लगी. इस बात से बेखबर एंकर मौसम का हाल आराम से बताती रही.
सोशल मीडिया पर इस वेदर रिपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एंकर के पीछे अश्लील फिल्म चलते हुए देखा जा सकता है. क्लिप में देख सकते हैं कि पीछे की स्कीन पर प्ले हो रहे वीडियो से अनजान एंकर आराम से लोगों को मौसम का हाल बता रही थी. स्क्रीन पर दो एंकर्स में से एक ने मौसम का हाल पूछा और दूसरी ने रिपोर्ट पढ़नी शुरू की.लेकिन इसी बीच उसके पीछे की स्क्रीन पर अश्लील क्लिप चलने लगा.एंकर के हाव-भाव से समझ आया कि उसे इसकी जानकारी थी ही नहीं. उसने रिपोर्ट पढ़ी और आगे बढ़ गई.
