गोविंदा ने करवा चौथ पर पत्नी सुनीता को तोहफे में दी बीएमडब्ल्यू कार, शेयर की तस्वीर


अभिनेता गोविंदा ने रविवार को करवा चौथ पर अपनी
पत्नी सुनीता आहूजा को एक बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में
दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, “मेरी
सबसे अच्छी दोस्त, मेरा…प्यार, मेरे 2 खूबसूरत बच्चों की
मां। हैप्पी करवा चौथ।” गोविंदा ने आगे लिखा, “आपके
लिए मेरा प्यार अथाह है। पर आज के लिए इसे छोटे
तोहफे से माप लेना।